बंद करना

    शैक्षिक परिणाम

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी काफी सराहनीय रहा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 42 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं में वाणिज्य विभाग के छात्र अब्दुल राहिल ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विभाग में अधिराज सिंह ठाकुर (89.8%), विदुषी चौकसे (85.6%) और सानिया राघव (85.2%) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मानविकी विभाग में लक्ष्मी भेरवे ने 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और आयुष चौधरी (81%) और शिवम कुमार कहार (75.4%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य विभाग में अब्दुल राहिल 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे और अवनी श्रीवास्तव (90%) और शिवांश कनौजिया (89.8%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं कक्षा में 50 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में कुशा जायसवाल और सफिया परवीन 88% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं और तेनज़िन शेनयेन (86.8%) और पलक गुप्ता (86.2%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।